एंटरटेनमेंट डेस्कः-बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बिग बी को ढोरों बधाईयां मिल रही है। जन्मदिन के इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन अपने बंगले के बाहर फैंस से रूबरू हुए। अमिताभ बंगले से बाहर आए फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। अमिताभ ने अपने करियर में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड जीते हैं।
मुंबई में बिग बी के हैं पांच बंगले
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में ‘मेगा स्टार’ और ‘बिग बी’ के नाम से भी मशहूर हैं। उनकी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ थी, जो 1969 में रिलीज हुई थी। 1973 में प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जंजीर’ से अमिताभ बच्चन ने बॉक्स ऑफि़स पर कामयाबी की जो सीढ़ियां चढ़ना शुरू कीं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब दो दशक तक वे हिंदी फिल्मों के सबसे सफल नायक बने रहे। अमिताभ, मुंबई के रहने वाले नहीं हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद से उन्होंने मुंबई को ही अपना घर बना लिया।
लग्जरी कारों का है कलेक्शन
बिग बी के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है। उनके पास लेक्सस, रोल्स रॉयस, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी रॉयल गाड़ियां हैं। उनके पास लगभग 11 बेहतरीन कारें हैं। वह इन्हें अपने कंफर्ट के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं।
आलीशान घरों के हैं मालिक
बिग बी के पास “जलसा, जनक, प्रतीक्षा, वत्स, आदि” नाम के कुल 5 बंगले हैं। एकनॉलेज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 4 आलीशान बंगे उनके मुंबई में है। जबकि उनका एक पुश्तैनी घर इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में है जिसे एक शैक्षिक ट्रस्ट में बदला जा रहा है।
इतने हजार संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ
फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 2950 करोड़ है। अगर उनके सालाना इनकम की बात की जाय तो यह 60 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। हर महीने की कमाई की बात करें तो यह 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है।
आपको बता दें कि अमिताभ ने फिल्मों के साथ ही राजनीति में भी अपना करियर आजमाया था। अमिताभ भले ही पॉलिटिक्स में ज्यादा वक्त नहीं रह पाए, लेकिन 8वें लोकसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र इलाहाबाद की सीट से उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एचएन बहुगुणा को हराया जरूर था।