चंडीगढ़: Har Ghar Tiranga प्रशासन की तरफ से 13 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत हर शहरवासी को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर में अब तक डाक घर, सांस्कृतिक मामले विभाग, नगर निगम और प्रशासन के अन्य विभागों की तरफ से दो लाख से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज लोगों को बांटे जा चुके हैं। ताकि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में ध्वज फहराता नजर आए।
Har Ghar Tiranga बता दें शहर की कुल आबादी करीब 13 लाख है। शहर में करीब पौने दो लाख मकान हैं। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस 15 अगस्त को एक यादगार पल बनाने की दिशा में हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं लोगों में भी तिरंगे को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
Har Ghar Tiranga हर कर्मचारी को अनिवार्य रूप से अपने घर फहराना होगा तिरंगा
Har Ghar Tiranga प्रशासन के हर कर्मचारी को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए अनिवार्य कर दिया है।प्रशासन की ओर से हर कर्मचारी को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज वितरण के लिए हर कर्मचारी के वेतन से 20 रुपये 10 पैसे काटे जाएंगे।
Read More: खुद को कंट्रोल नही कर पाई दुल्हन, भरी महफ़िल में उड़ाया गर्दा
Har Ghar Tiranga देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराने केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ के साथ देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भाजपा भी तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटी है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित भाजपा नेता वीडियो संदेश जारी कर घरों में तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं। इधर कांग्रेस भी 9 अगस्त से पदयात्रा निकालने जा रही है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच राष्ट्रप्रेम के बहाने सियासत शुरू हो गई है।
Har Ghar Tiranga हर घर तिरंगा को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है, जिसमें सभी की भागीदारी की अपील की जा रही है। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का जमकर उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। इधर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 9 अगस्त से भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। 9 से 15 तारीख तक कांग्रेस पार्टी भी 75 किलोमीटर पदयात्रा करेगी। यह आयोजन प्रदेश के हर विधानसभा में होगा।
Read More: जबरदस्त डिस्काउंट में मिल रही है TATA की ये गाड़ियां, आज ही आसान किस्तो में लाए अपने घर
देश प्रेम के बहाने सीधे जनता से जुड़ेंगे
Har Ghar Tiranga आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर कांग्रेस 90 विधानसभा सीटों पर 75 किलोमीटर की पदयात्रा करेगी। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से अभी कांग्रेस के पास 71 सीट हैं। मिशन-2023 के तहत कांग्रेस बड़ी जीत पर काम कर रही है। कांग्रेस का प्लान 75 सीटों पर जीत का है। विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का वक्त बचा है। तिरंगा यात्रा के बहाने कांग्रेस के कार्यकर्ता एक्टिव होंगे और संगठन व सत्ता से जुड़े लोग आम जनता से सीधे जुड़ सकेंगे। भाजपा भी हर घर तिरंगा पहुंचाने के बहाने जनताके बीच पहुंचेगी, ताकि लोगों से सीधा संवाद हो, जिसका फायदा आगामी चुनाव में मिले।