छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: दुर्ग, रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में बरसेंगे बादल, प्रदेश के सभी नदी-नाले उफान पर

1 min read
Heavy Rain Alert छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भिलाई में शुक्रवार को दिनभर हुई थी बारिश।  छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर से लगातार बारिश होने से नदी, नाले और डैम उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटों के लिए दुर्ग समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 3 दिनों तक यहां भारी बारिश होने की संभावना है। .
Heavy Rain Alert  रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दुर्ग जिले की बात करें यहां गुरुवार और शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। इससे जिले के सभी तालाब, डैम, नदी और नाले उफान पर हैं।

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert तीन दिनों से दुर्ग भिलाई में लगातार बारिश हो रही है, बारिश के बीच भिलाई के सेक्टर-10 सेंट्रल एवेन्यू रोड पर वाहनों का आना जाना चलता रहा। बीते 24 घंटों में दुर्ग जिले में 90.7 मिमी बारिश हो चुकी है। बुधवार रात को 57.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। गुरुवार शाम 5 बजे तक 18.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को 15.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश होने से सभी अंडरब्रिज में पानी भर गया है। सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन रही है।
Heavy Rain Alert

सभी अंडरब्रिज में भरा पानी

Heavy Rain Alert भिलाई के सभी अंडरब्रिज में जल भराव होने लगा है। हालत यह है कि सुपेला और चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज को पानी भरने की वजह से बंद कर दिया है। फिर भी लोग यहां से जान जोखिम में डालकर आना-जाना कर रहे हैं। यही हालात नेहरू नगर, पावर हाउस और दुर्ग ओवर ब्रिज का भी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours