नई दिल्ली:- आंध प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश से कोहराम मचा हुआ है। तेज बारिश और बाढ़ की चपेट में आने से आंध्रप्रदेश में 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि अभी भी 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
वहीं तमिलनाडु में 9 लोगों की जान गई है। NDRF, SDRF की 17 टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। शनिवार को वर्षा की तीव्रता में कमी आई लेकिन लोगों को मामूली राहत मिली है।
#WATCH | Karnataka: A biker had a narrow escape after he swept away while crossing a flooded road in Tumakuru pic.twitter.com/qbNqefsBnD
— ANI (@ANI) November 20, 2021
वायुसेना, NDRF, SDRF, पुलिस एवं अग्निशमन सेवा कर्मियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत कम से कम 64 लोगों की जान बचाई है। शनिवार को बारिश में जरूर कमी आई है, लेकिन कई जगहों पर पानी इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं प्रभावित राज्यों में सड़कों को भी भारी नुकसान हो चुका है।
पीएम मोदी ने सीएम से बात की
अभी भी कई रिहाइशी इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कड़पा, अनंतपुरामु और चित्तूर जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कलेक्टरों से हुए नुकसान का ब्योरा मांगा है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक लोगों के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जगन से की फोन पर बात करके स्थिति की जानकारी ली है।