यहां प्रदर्शनकारियों ने फूंकी संसद, जमकर हुई लूटपाट, विरोध के बीच सरकार ने लागू किया 36 घंटों का लॉकडाउन

1 min read

नई दिल्लीः प्रशांत महासागर में स्थित सोलोमन द्वीप पर अपने देश के प्रधानमंत्री को हटाने की मांग को लेकर लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों ने संसद की बिल्डिंग और एक पुलिस स्‍टेशन को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने की सरकार ने सोलोमन द्वीप की राजधानी होनिआरा में 36 घंटे के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इसके साथ ही पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पडे़ और रबर की गोलियां दागनी पड़ीं।

प्रधानमंत्री मनास्‍सेह सोगावरे ने बुधवार देर शाम देश के नाम संबोधन में राजधानी में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि यह लॉकडाउन शुक्रवार सुबह 7 बजे तक चलेगा। इस दौरान हिंसा करने वालों की तलाश की जाएगी और आगे यह न हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि चीन के व्‍यक्ति के दुकान को भी लूट लिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस द्वीपसमूह के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप मालाटा (Malata) के लोगों ने राजधानी पहुंचकर कई घरेलू मुद्दों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसमें बुनियादी ढांचे में सुधार के कई वादों को पूरा न करना भी शामिल है। मालाटा के लोगों ने विकास की दौड़ में पीछे रह जाने पर भी नाराजगी जताई। हाल के दिनों में ये देश चीन के करीब भी आया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours