राशिफल 20 नवंबर: इन राशिवालों को लेना पड़ सकता है करियर के बारे में फैसला, जानें अन्य का हाल…

1 min read

रायपुर: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता कमी भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। धार्मि‍क कार्यक्रम में ह‍िस्‍सा लेंगे।

मिथुन राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी भी आ सकती है। मन में निराशा के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। खर्च के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान-परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्‍पत्‍ति में निवेश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य व‍िकार हो सकते हैं।

सिंह राशि- नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सम्‍पत्‍ति से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्‍तार होगा।

तुला राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। माता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि- किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी कठोरता का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। आत्‍मविश्ववास से लबरेज रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि- मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। माता से धन मिल सकता है। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। परिवार में आपसी मनमुटाव बन सकता है। खर्चों की अधि‍कता रहेगी।

मीन राशि- बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यभाव में वृद्धि संभव है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours