Hospital Fire: सिविल अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत..

1 min read

महाराष्ट्र :  महाराष्ट्र के अहमदनगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां के सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि की है। ये आग अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी। इस हादसे में 10 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हो गई है।

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में यह आग कैसे लगी? इस बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। अस्पताल से तकरीबन 20 मरीजों को दूसरे नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट करने की जानकारी सामने आई है। इस आग में तकरीबन 12 से 15 लोगों के जख्मी होने की भी खबर सामने आ रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours