भाई-बहन ने कर दी पड़ोसी की हत्या, कहा- सपने में आकर नवरात्रि में नरबलि मांग रही थी देवी

1 min read

अंबाला: human sacrifice goddess in Navratri यहां से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर दुकानदार की हत्या कर दी। उसने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूली और कहा कि उसके सपने में देवी मां आई थीं और वह बलि मांग रही थीं। 44 साल के महेश गुप्ता एक किराना स्टोर चलाते थे। गुप्ता की लाश प्रिया नाम की महिला के घर से बरामद की गई। जानकारी के मुताबिक पहले प्रिया गुप्ता के स्टोर पर काम किया करती थी।

Read More: IPL 2024 बीच रोहित शर्मा ने किया वनडे से संन्यास का ऐलान! बताया कब खेलेंगे मैदान में अपना आखिरी मैच

human sacrifice goddess in Navratri पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मानव बलि के नाम पर उन्होंने दुकानदार की हत्या कर दी। प्रिया ने पुलिस को बताया कि बीते चार-पांच दिनों से उसके सपने में देवी मां आती थीं और मानव बलि मांगती थीं। मृतक के भाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि गुप्ता प्रिया को बहन की तरह मानते थे और कभी-कभी सामान डिलीवर करने उसके घर जाया करते थे। बुधवार को भी वह सामान देने गए थे लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे।

Read More: 15 अप्रैल से रद्द रहेंगी रायपुर से गुरजने वाली ये ट्रेनें, ये गाड़ियां चलेंगी लेट से, रेलवे ने जारी की लिस्ट

human sacrifice goddess in Navratri

human sacrifice goddess in Navratri काफी समय तक जब गुप्ता घऱ नहीं लौटे और फोन पर भी जवाब नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में गुप्ता का स्कूटर प्रिया के घर के पास से ही बरामद किया गया। इसके बाद गुप्ता का भाई कुछ लोगों को साथ लेकर प्रिया के घर पर गया और दरवाजा खटखटाने लगा। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो लोग दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए।

Read More गर्लफ्रेंड की हुई सगाई, लवर ने गम में पीया जहर… अब मांग रहा जीवन की भीख, जानिए क्या है पूरा मामला

human sacrifice goddess in Navratri लोगों ने देखा कि प्रीति, प्रिया और हेमंत मिलकर गुप्ता को फर्श पर घसीट रहे हैं। उनके गले में एक कपड़ा बंधा था। लोगों ने गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पाडव पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिलीप कुमार ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।.

Read More: जानलेवा इलेक्ट्रिक स्कूटी… बैटरी फटने से झुलसी युवती, इलाज के दौरान मौत

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours