बर्थडे पर सरप्राइज देने आई तो लड़की संग रंगरेलियां मनाता दिखा पति, पत्नी ने लिया दर्दनाक फैसला

1 min read

जोधपुर: husband caught with girlfriend राजस्थान के जोधपुर से एक पति की बेवफाई का मामला सामने आया है। पति के जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए गांव से महिला अपने दो बच्चों के साथ रूम पर पहुंची। रूम के अंदर का नजारा देख पत्नी शॉक रह रही। उसका पति दूसरी लड़की के साथ कमरे में था। पति की बेवफाई का महिला ने वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला अपने दो बच्चों को लेकर रेलवे की पटरी के पास पहुंची और ट्रेन के आगे छलांग खुदकुशी कर ली।

husband caught with girlfriend मिली जानकारी के अनुसार ये  पूरी घटना  2 जुलाई की है। पति की बेवफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना जोधपुर शहर के रातानाडा इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में खुदकुशी का मामला दर्ज किया है। मृतक महिला का नाम बिरमा देवी और उसके पति का नाम सुरेश बिश्नोई है।

2 जुलाई को पति के बर्थडे पर सरप्राइज देने पहुंची थी पत्नी

husband caught with girlfriend मिली जानकारी के मुताबिक, बिरमा देवी गांव में रहती थी। जबकि उसका पति सुरेश शहर में गाड़ी चलता है। इस वजह से वो शहर में किराए पर रूम लेकर रहता था। रविवार 2 जुलाई को सुरेश का जन्मदिन था। इसी वजह से बिरमा देवी ने अपने पति को सरप्राइज देने की सोची और सुबह तड़के 2 जुलाई को गांव वाले घर से बच्चों को लेकर शहर के लिए निकल गई। उसने सोचा था कि उसका पति उसे और बच्चों को देखकर खुश हो जाएगा। शहर में किराए वाले मकान पर जब बिरमा देवी पहुंची पति ने दरवाजा खोला।

पत्नी ने दूसरी महिला संग पति को पकड़ा.

बिरमा और बच्चों के देख उड़ गया सुरेश के चेहरे का रंग

husband caught with girlfriend दरवाजे पर बिरमा देवी और दोनों बच्चों को देखकर सुरेश के चेहरे का रंग उड़ गया। पत्नी घर में दाखिल हुई तो वहां एक लड़की को देखकर हैरान रह गई। उसे समझते देर नहीं लगी कि उसका पति उससे बेवफाई कर रहा है। बिरमा ने अपने पति और उस लड़की का मोबाइल से वीडियो शूट कर लिया। बिरमा ने अपने पति सुरेश और उसकी गर्लफ्रेंड को जमकर फटकार लगाई। फिर अपने दोनों बच्चों के साथ वहां से निकल गई।

बच्चों के साथ की खुदकुशी

husband caught with girlfriend घर से निकली बिरमा ट्रेन की पटरियों की तरफ चली गई। थोड़ी ही देर में सामने से आ रही एक ट्रेन के आगे बिरमा ने अपने बच्चों के साथ छलांग लगा दी। इसमें तीनों लोगों की मौत हो गई। बिरमा ने जो वीडियो बनाया था, उसे मरने से पहले अपने मायके और ससुराल वालों को भेज दिया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours