नई-नवेली दुल्हन संग पति ने जबरदस्ती मनानी चाही सुहागरात, तो नाराज हो गई पत्नी, इस तरह लिया बदला

1 min read

कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश:- सुहागरात सभी के जीवन का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इस रात को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। इस रात में महिला और पुरुष दोनों में ही समान उत्सुकता रहती है। हर कोई अपनी सुहागरात को खास बनाने की कोशिश में लगा रहता है परंतु अक्सर ऐसे कई मामले आए दिन सुनने को मिल जाते हैं, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है।

दरअसल, एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया है, जहां पर नई-नवेली दुल्हन कोई ना कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से मना करती रही थी। वहीं दूल्हा भी कुछ समय तक उसकी बात मानता रहा लेकिन जब एक दिन पति ने जबरदस्ती पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो वह गुस्से में आ गई और उसने पति के प्राइवेट पार्ट को दातों से काट दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि जब युवक के साथ यह घटना हुई तो वह बिस्तर पर दर्द की वजह से कराहने लगा। युवक को असहनीय पीड़ा हो रही थी, जिसकी वजह से वह बिस्तर पर ही पड़ा पड़ा कराह रहा था। वह जैसे-तैसे दूसरे कमरे में चला गया। बस क्या था, इसी बात का नवविवाहिता ने फायदा उठाया और घर के अंदर जितने भी नगद पैसे और गहने थे, वह सब उसने बटोरे लिए और लेकर घर से भाग गई।

जब यह पूरा मामला हुआ तो इसकी शिकायत पुलिस में दी गई। वहीं पुलिस को इस बात का शक है कि लुटेरी दुल्हन की नीयत लूटपाट की घटना को अंजाम देने की थी। इसी वजह से उसने युवक से शादी भी की थी और ऐसा हुआ भी, लुटेरी दुल्हन सब कुछ लूट कर फरार हो गई। पति ने जब पुलिस में इसकी शिकायत दी तो उसके आधार पर स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अब आरोपी लुटेरी दुल्हन का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours