छत्तीसगढ़: नौकरानी से हवस पूरी करता था भाजपा नेत्री का पति, पत्नी भी देती थी पूरा साथ, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

1 min read

[lwptoc]

अर्जंदा: Husband of Lady BJP Leader Rape with Lady Worker छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भाजपा नेत्री का पति अपने ही घर की नौकरानी को डरा धमका कर दुष्कर्म करता था। महिला भाजपा नेत्री को इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह भी अपने पति का साथ देती रही। आरोपी शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर नौकरानी से मारपीट करता था। वहीं भाजपा नेत्री द्वारा महिला को धमकी दी जाती कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो चोरी के केस में अंदर करवा देगी। डरी सहमी महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ भाजपा नेत्री को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

नौकरानी से हवस पूरी करता था पति

Husband of Lady BJP Leader Rape with Lady Worker पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 मई को पीड़िता ने थाना आकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक मोहंदीपाठ गांव के विजय देवांगन के घर व फैक्ट्री में वह काम करती थी। 11 जनवरी 2020 को विजय ने महिला को चोरी के केस में फंसा देने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद से लगातार महिला को डरा धमकाकर व मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाते रहा। भाजपा नेत्री को अपने पति की काली करतूतों की जानकारी थी और इसका विरोध करने के बजाय वह अपने पति का सहयोग करती रही। 23 अक्टूबर 2021 की रात विजय देवांगन और उसकी पत्नी नंदिनी देवांगन ने नौकरानी को घर बुलाया और दुष्कर्म की बात किसी से नहीं बताने की धमकी दी। इस दौरान विजय ने महिला के साथ मारपीट भी की थी।

भाजपा नेत्री पत्नी देती थी साथ

लगातार प्रताड़ना व शारीरिक शोषण से परेशान महिला ने अर्जुंदा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, 506 (B), 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी विजय देवांगन (59 वर्ष) और नंदिनी देवांगन (54 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं भाजपा नेत्री महिला को आरोपी पति का साथ देने पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, कार और अज्ञात वाहन हुई भिंड़त

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours