मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश Husband Wife Killed By A Single Bullet: यूपी में मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में मंगलवार की रात एक बजे एक व्यक्ति ने पत्नी और खुद को गोली मारकर जान दे दी। पति ने पत्नी को सीने से लगाया। उसकी पीठ में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली पत्नी के शरीर से पार होकर खुद (पति) के सीने में जाकर फंस गई। दोनों की मौत हो गई। बताते हैं कि व्यक्ति की साली के शादी समारोह में मोबाइल गुम होने को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पुलिस ने बुधवार की तड़के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और गांव में जांच की।
Husband Wife Killed By A Single Bullet साली की शादी समारोह से लौटने के बाद मंगलवार रात भी अनेक सिंह ने अपने घर में पहले तंत्र क्रिया की थी। उसके बाद उसने पत्नी सुमन (35) को पास बुलाया। पत्नी को गले लगाया। सटाकर पीछे से गोली मार दी। गोली पत्नी की पीठ से निकलकर पति के शरीर में घंस गई। सुमन बहुत पतली दुबली थी।
Husband Wife Killed By A Single Bullet फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए। सूचना पर पुलिस रात में करीब ढाई बजे गांव पहुंची। बुधवार की तड़के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी बिलारी का कहना है कि 10 दिन पहले ही अनेक सिंह पत्नी और 17 साल की एक बेटी समेत और तीन छोटे बेटों के साथ गांव आया था।
Husband Wife Killed By A Single Bullet एसपी देहात संदीप कुमार के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बच्चे अपनी मां और बाप के साथ हुईघटना के चश्मदीद हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि रात के करीब डेढ़ बजे मां माता पिता में विवाद हुआ था। बच्चे कमरे में थे। अनेकपाल और सुमन घर के आंगन में झगड़ रहे थे। शोर सुनकर बच्चों की आंख खुली थी, थोड़ी देर बाद गोली चली थी।
Husband Wife Killed By A Single Bullet
Husband Wife Killed By A Single Bullet पुलिस के मुताबिक, घर में एक चौकी पर काली देवी की मूर्ति रखी थी। चौकी पर कुछ मंत्र भी लिखे थे। एक आरती की थाली थी। दीपक भी जला था। अनेक पाल के एक पैर में महावर लगी थी। पुलिस को जानकारी मिली कि अनेक पाल ने हादसे से पहले देर रात तक काली की पूजा की थी। गांव वालों ने पुलिस को बताया है अनेक पाल तंत्र-मंत्र करता था। महिलाओं की तरह अपने पैरों पर महावर लगाता था।
क्या था विवाद
Husband Wife Killed By A Single Bullet संभल जिले के खेड़ा गांव में अनेकपाल की ससुराल है। एक सप्ताह पहले अनेकपाल की साली प्रीति की शादी हुई थी। अनेकपाल साली की शादी में परिवरा के साथ शामिल हुआ था। वहां अनेकपाल का मोबाइल चोरी हो गया था। इसको लेकर अनेकपाल काफी नाराज थी। पत्नी से भी झगड़ा हुआ था। ससुराल वालों ने अनेकपाल को दूसरा पुराना मोबाइल दे दिया था। अनेकपाल नया मोबाइल चाहता था। पुलिस का कहना है कि इसी मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में कई बार झगड़ा हुआ था।