रायपुर: राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। मंत्रालय महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार बेमेतरा जिले की कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार सौरभ कुमार, संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग को आयुक्त नगर निगम रायपुर पदस्थ किया गया है। शिव अंनत तायल, आयुक्त नगर निगम रायपुर को कलेक्टर जिला बेमेतरा पदस्थ किया गया है।
![](https://npg.news/wp-content/uploads/2020/01/Screenshot_20200114-132325.png)
+ There are no comments
Add yours