नई दिल्ली: दुनिया के तमाम देशों में ध्रुमपान को प्रतिबंध कर दिया गया है। तो वहीं भारत में इसकी आबादी तेजी से बढ़ रही है। ध्रुमपान को छुड़वाने के लिए लोग तमाम तरीके की मुहीम छेड़े हुए है।
आपको भी पता है कि सिगरेट, तंबाकू और बीड़ी सिगरेट के पैकेट में बड़े अक्षरों में लिखा होता है कि ध्रुमपान सेहत के लिए हानिकारक है। इसके अलावा भी लोग इसका सेवन करना नहीं छोड़ते। लोग इसे आदत बना रखे है।
बढ़िया आइडिया. pic.twitter.com/VibFwg56nT
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) May 13, 2022
अगर आप भी गुटखा, तंबाकू खाते है तो आपको कुछ तस्वीरे दिखाई गई है जिसमें आपको पुरुस्कार देने की बात कही गई है। दरअसल, IAS अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है जिसमें 7 पुरुस्कार दिए गए। पहले पुरुस्कार में आपको कैंसर मिलने की बात कही गई है, तो वहीं सातवें पुरुस्कार में राम नाम सत्य की बात कही गई है। तस्वीर में गुटखा खाने वालों को 7 पुरुस्कार की बात कही गई है। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि के तौर पर यमराज का नाम लिखा गया हैं। अवनीश शरण ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बढ़िया आइडिया है।’