कलेक्टर हो तो ऐसा : मिट्टी के दीये बेचने वालों को नहीं देना होगा टैक्स, जारी किया आदेश..

1 min read

दतिया,मध्यप्रदेश:- आज जब आम जनता से हर चीज पर टैक्स वसूला जा रहा है, मध्यप्रदेश के दतिया जिले में दीपावली के दिए की बिक्री टैक्स फ्री कर दी गई है। दतिया कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यहां तक कि दीपावली के दिए बेचने वालों को नगर निगम की ₹5 की पर्ची भी नहीं करवानी पड़ेगी। 

दतिया कलेक्टर संजय कुमार आईएएस का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बात छोटी सी है परंतु महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि टैक्स वसूली के समय में टैक्स फ्री करने का आदेश जारी हुआ है।

आदेश में कहा गया है- ‘दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं जिले के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीये बनाए जाते हैं तथा इन्हें बाजारों में इस पर्व हेतु विक्रय हेतु लाया जाता है। अतः आदेशित किया जाता है कि मिट्टी के दीये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले इन ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जावे। नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जावे साथ ही मिट्टी के दीये के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जावे। उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जावे।’

उल्लेखनीय है कि सड़क किनारे जमीन पर बैठकर दीपावली के दिए बेचने वालों से नगरपालिका कर वसूल करती है। यह 1 दिन के लिए ₹5 से लेकर ₹50 तक होता है। इसके बदले नगरपालिका कोई सुविधा नहीं देती।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours