पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने खोल दी पति के मिलावट के खेल की पोल, खाद्य विभाग को बताया-पति बनाता है नकली घी…

1 min read

रतलाम। पति-पत्नी में विवाद के किस्से तो अक्सर सुनने में आते हैं लेकिन रतलाम में अनोखा मामला सामने आया है। जहा पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ तो पत्नी ने पति के मिलावट राज उजागर कर दिया। घटना रतलाम के मोमिनपुरा क्षेत्र की है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने उसके मिलावट के खेल को उजागर कर दिया।

पत्नी का नाम मीना व्यास है और पति सुनील व्यास है। कई सालों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहे हैं। बुधवार देर रात को भी विवाद हुआ। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत करवाकर लौट गई। इसके बाद फिर से विवाद हुआ। इस पर पत्नी मीना ने खाद्य विभाग को सूचना दी कि उसका पति सुनील मिलावटी घी बनाता है। जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर घर से करीब 38 किलो घी जब्त कर ले गई। इसके सैंपल जांच के लिए भिजवाए जाएंगे। घटना के दौरान पति सुनील मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि सुनील और मीना की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मीना का आरोप है कि सुनील उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। जिसमें सास-ससुर भी साथ देते हैं। नकली घी बनाने का काम सुनील पिछले 8 साल से कर रहा है। इससे पहले भी उसने एक-दो बार शिकायत की थी, लेकिन सुनील नकली घी छिपा देता था। इस बार उसने चुपचाप किसी को बिना बताए शिकायत कर दी। पति पर दूसरी लड़कियों से मिलने का आरोप भी लगाया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours