रायपुर: IGKV New VC Dr Girish Chandel छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ. चंदेल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे उपस्थित थे।
IGKV New VC Dr Girish Chandel मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों की बेहतरी के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित विकास योजनाओं में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान, नवाचार, किसान उपयोगी कृषि प्रौद्योगिकी के विकास और उनका किसानों तक विस्तार करने में कृषि विश्वविद्यालय ने अहम योगदान दिया है। बघेल ने आशा व्यक्त की कि डॉ. चंदेल के नेतृत्व में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सफलता की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा और छत्तीसगढ़ के किसानों की बेहतरी में अहम भूमिका निभाएगा।