अगले 4 दिनों तक देश के इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

1 min read

नई दिल्ली: IMD Issues Yellow Alert Heavy Rain  फरवरी के आखिरी हफ्ते से ही देश के कई राज्यों में गर्मी की शुरुआत और तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मार्च की चिलचिलाती गर्मी के बीच आईएमडी ने अब मौसम पर राहत की खबर दी है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए आईएमडी ने आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने देश की मौसमी गतिविधियों को मैप के जरिए दिखाने की कोशिश की है।

Read More: Rashifal : 16 मार्च को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

IMD Issues Yellow Alert Heavy Rain  बता दें कि दिल्ली से मुंबई तक बढ़ता तापमान अपना सितम दिखा रहा था लेकिन अब बारिश और बूंदाबांदी होने से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह आगामी पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। मौसमी बदलाव से देश के ज्यादातक हिस्सों के अधिकतर तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Read More: आज से बदल जाएंगे इन राशियों के किस्मत, चुंबक की तरह खीचकर आएगा पैसा

IMD Issues Yellow Alert Heavy Rain  IMD ने जारी किया मैप

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए मैप में देखा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत उत्तर-पूर्व के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम के आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Read More: बोर्ड परीक्षा के बीच पूरे प्रदेश के सभी स्कूलों को 26 मार्च तक बंद करने का आदेश, H3N2 के 450 से अधिक मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन

दिल्ली में 20 मार्च तक बारिश!

IMD Issues Yellow Alert Heavy Rain  दिल्ली के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 16 मार्च से 20 मार्च तक आसमान में बादल और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, आज आंधी-तूफान और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो आज के न्यूनतम तापमान में कुछ कमी हो सकती है, जो 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच सकता है। बता दें कि दिल्ली में कल दोपहर यानी 15 मार्च से ही मौसम में नरमी देखी जा रही है। दिल्ली वालों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली हुई है। रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड का अहसास होने के साथ मौसम सुहावना है।

Read More: Pandit Pradeep Mishra Ke Upay: कर्ज से हैं परेशान? तो अपनाए पंडित प्रदीप मिश्रा के ये टोटके, बदल देंगे आपकी जिंदगी

दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?

कई इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश

IMD Issues Yellow Alert Heavy Rain  मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 19 मार्च तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश के आंतरिक भाग में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा और आंधी या ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा 16 से 20 मार्च के दौरान पूर्वी भारत में और 17 से 19 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर पश्चिमी भारत में भी व्यापक रूप से बारिश के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, कम से कम अगले 4 से 5 दिनों तक पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट बारिश और हिमपात जारी रहेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours