एंटरटेनमेंट डेस्कः- बेंगलुरु की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना साउथ में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली नायिकाओं में से एक हैं। काफी कम वक्त में ही वह नेशनल क्रश बन चुकी हैं। अपनी आगामी बॉलीवुड एंट्री के साथ, रश्मिका ने नॉर्थ में भी काफी प्रसिद्ध पाई है। वहीं हाल ही में फोर्ब्स इंडिया द्वारा सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में शीर्ष स्थान पर आ गई हैं।
शीर्ष स्थान पर हैं रश्मिका
फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी की गई सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की लिस्ट में रश्मिका ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसी के साथ उन्होंने सामंथा, विजय देवरकोंडा और यश जैसे सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि अपने सोशल मीडिया पेज पर फोलोवर्स की संख्या में उच्च वृद्धि दर दर्ज करते हुए, रश्मिका मंदाना सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
विजय देवरकोंडा, जिन्होंने अपनी फिल्मों ‘पेली चोपुलु’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ से प्रसिद्धि हासिल की, सूची में दूसरे स्थान पर हैं, इसके बाद कन्नड़ के सबसे हैंडसम हंक यश हैं। सामंथा रुथ प्रभु इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, इसके बाद अल्लू अर्जुन हैं। फोर्ब्स ने 30 सितंबर तक अपने सबसे हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म उद्योगों की लोकप्रिय हस्तियों की इंस्टाग्राम गतिविधि पर विचार किया है।
रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन की आगामी एक्शन-ड्रामा ‘पुष्पा’ में एक ग्रामीण लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जबकि वह जल्द ही शरवानंद की ‘आदवल्ली मीकू जोहरलु’ में दिखाई देने वाली हैं।