Asia Cup 2023 : रोहित शर्मा ने सचिन को छोड़ा पीछे, तो वेल्लालागे-कुलदीप ने रचा इतिहास, IND vs SL मैच में बने 16 रिकॉर्ड, जानिए

1 min read

Asia Cup 2023 : IND vs SL: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार वनडे प्रारूप के एशिया कप फाइनल में कदम रख दिया है। मंगलवार की रात को टीम इंडिया का सामना मेजबान श्रीलंका ने हुआ, आर प्रेमदासा स्टेडियम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

जहां 53 रन की धाकड़ पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। क्योंकि 20 साल के दुनिथ वेल्लालागे आग उगलती हुई गेंदबाजी की और 5 विकेट लेकर भारत को 213 रन पर समेट दिया। हालांकि इसके जवाब में लंकाई टीम सिर्फ 172 रन ही बना पाई और भारत ने 41 रनों से मुकाबला जीत लिया। इस मैच के बाद 16 बड़े रिकॉर्ड बने हैं, इस रिपोर्ट के जरिए उन पर एक नजर डालते हैं।

Asia Cup 2023 : IND vs SL की भिड़ंत में बने 16 रिकॉर्ड, Rohit Sharma ने रचा इतिहास

1. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में जोड़ी के तौर पर 89+ की औसत से 1000 रन पूरे कर लिए हैं.

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए

3. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

Rohit Sharma 1 17

4. विराट कोहली-रोहित शर्मा वनडे इतिहास में जोड़ी के रूप में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

5. इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

6. एशिया कप 2023 में रोहित शर्मा ने लगातार तीसरी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने नेपाल, पाकिस्तान के बाद श्रीलंका के खिलाफ ये कारनामा कर दिखाया।

7. एशिया कप के इतिहा में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 10वीं बार 50 से ज्यादा आंकड़ा पार किया।

8. दुनिथ वेल्लालागे ने अपने वनडे करियर का पहला 5 विकेट हॉल हासिल किया।

जानिए कौन है 20 साल के Dunith Wellalage, जिसने रोहित-विराट समेत भारत की आधी टीम को भेजा पवेलियन
जानिए कौन है 20 साल के Dunith Wellalage, जिसने रोहित-विराट समेत भारत की आधी टीम को भेजा पवेलियन

9. दुनिथ वेल्लालागे भारत के खिलाफ वनडे में 5 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने।

10. भारत के टॉप ऑर्डर के 4 बल्लेबाजों को आउट करने वाले दुनिथ वेल्लालागे पहले गेंदबाज बने।

11. दुनिथ वेल्लालागे वनडे फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल हासिल करने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने।

12. भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजों को गंवाये। इस मैच में दुनिथ वेल्लालागे (5), चरित असलंका(4) और महीश तीक्ष्णा (1) ने भारत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

12. मोहम्मद शमी के बाद कुलदीप यादव भारत के लिए 150 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं।

Image

13. श्रीलंका ने 13 लगातार वनडे मैच में जीत के बाद हार का मुंह देखा। 

14. वनडे एशिया कप में भारतीय कप्तानों द्वारा सर्वाधिक जीत:

एमएस धोनी – 9

रोहित शर्मा- 8*

15. भारत 24 घंटे के भीतर 2 वनडे मैच जीतने वाली इकलौती टीम बनी

भारत ने पाकिस्तान को 11 सितंबर को रात 10.55 बजे IST पर हराया।

भारत ने 12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10.56 बजे श्रीलंका को हराया।

16. वनडे में सर्वाधिक चार विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर

10- अनिल कुंबले
9 – कुलदीप यादव*
8-रविन्द्र जड़ेजा
7- युजवेंद्र चहल
6 – सचिन तेंदुलकर
5 – हरभजन सिंह

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours