छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 1 नवंबर से, 20 लाख रुपए के पुरस्कार

1 min read

रायपुरः- International Tribal Dance Festivalअंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक किया गया है। इसमें भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ही 9 देशों मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रूस, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और मिस्र के जनजातीय कलाकारों की टीमें शामिल हो रही हैं।

Read More : राशिफल 28 अक्टूबर: मकर समेत 3 राशि वाले होंगे मालामाल, धनु और वृश्चिक रहेंगे फिजूल खर्च से परेशान

1500 कलाकार होंगे शामिल

International Tribal Dance Festival बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इंटरनेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के रूप में एक बहुत महत्वपूर्ण परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की गई है। यह प्रयास न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि देश और पूरी दुनिया के जनजातीय समुदायों के आपसी मेलजोल, कला-संस्कृतियों के आदान-प्रदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध साबित हो रहा है। इस आयोजन में इस वर्ष 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे। इनमें से 1400 कलाकार भारत के विभिन्न राज्यों और 100 कलाकार विदेशों के होंगे।

Read More : जिस जंगल में हो रही थी पोर्न फिल्म की शूटिंग वहां अब स्टूडेंट के साथ गंदी बात करते पकड़े गए ‘गुरुजी’

विजेताओं को 20 लाख रुपए के पुरस्कार

International Tribal Dance Festival इंटरनेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में दो कैटेगरी में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 5 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 3 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 2 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। 1 नवंबर को सुबह नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा और शाम को राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण दिया जाएगा। 3 नवंबर को नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का समापन होगा। इस महोत्सव के दौरान संगोष्ठियां भी होंगी, जिनमें जनजातीय विकास के बारे में विमर्श होगा। जाने-माने विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे।

देश भर में आयोजन का निमंत्रण लेकर जाएंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक,  अधिकारी भी होंगे साथ | Raipur International Tribal Dance Festival; Congress  MLAs from Chhattisgarh will go ...

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours