नई दिल्ली: मयंक अग्रवाल ने पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। वे और केएल राहुल ने पंजाब किंग्स को जबरदस्त शुरुआत दी थी। साथ ही दोनों अच्छे दोस्तो भी है। हालांकि राहुल अब टीम से अलग हो गए है। वे लखनऊ सुपर जायंसट्स के कप्तान बन चुके हैं।
वहीं, पंजाब ने अभी तक अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, पंजाब किंग्स अब मयंक अग्रवाल को टीम का नया कप्तान बनाने जा रही है। मयंक 2018 से पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। केएल राहुल जब टीम के कप्तान थे तब कुछ मैचों में उनकी गैरमौजूदगी में मयंक ने पंजाब की कप्तानी भी की थी। 2021 के बाद पंजाब ने मयंक को 12 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। पंजाब किंग्स ने हाल में हुई आईपीएल 2022 नीलामी (IPL 2022 Auction) में शिखर धवन जैसे सीनियर खिलाड़ी को खरीदा था और उन्हें कप्तान बनाने की भी चर्चा थी।
READ MORE:‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: भाई-बहन का रोल करते-करते एक दूसरे को दिल दे बैठे थे ये स्टार्स, बन गए रीयल लाइफ लवर
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स मयंक को टीम का कप्तान बनाने जा रही है। इस सप्ताह के आखिर में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल में श्रेयस अय्यर को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम में थे।
मयंक ने आईपीएल के पिछले दो सीजन में 800 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2021 में 12 मैचों में 441 रन बनाए थे, जिसमें उनके नाम चार अर्धशतक दर्ज था। वहीं, 2020 में उन्होंने 11 मैचों में 424 रन बनाए थे और एक शतक तथा दो अर्धशतक जमाए थे। पंजाब किंग्स ने इस बार मयंक अग्रवाल के अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रिटेन किया था। टीम ने अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है और मयंक की अगुआई में टीम अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकती है।
27 मार्च से शुरू हो सकती है IPL 2022
आईपीएल 2022 की तारीख की बात करें तो 26 या 27 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज हो सकता है। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई 27 मार्च रविवार से टूर्नामेंट का आगाज करना चाहती थी, मगर ब्रॉडकास्टर ने 26 मार्च पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। किसी भी स्थिति में, टूर्नामेंट का समापन रविवार, 29 मई को होना है। वहीं प्लेऑफ के लिए स्थान अभी तय नहीं किए गए हैं। आईपीएल 2022 में इस बार अहमदाबाद और लखनऊ की टीम की एंट्री हुई है और इस बार 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेगी।