
karun nair replaces kl rahul: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के अभियान को सबसे बड़ा झटका उनके कप्तान केएल राहुल के बाहर होने के बाद लगा है। केवल राहुल एक अच्छी फॉर्म वाले बल्लेबाज हैं जो आईपीएल के हर सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।
karun nair replaces kl rahul राहुल आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए और बाद में पाया गया कि उनकी जांघ की चोट इस कदर गंभीर है कि उसकी सर्जरी कराने की जरूरत है। इसके चलते राहुल ना केवल आईपीएल बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल मुकाबले से भी बाहर हो चुके हैं।
karun nair replaces kl rahul लखनऊ सुपरजाइंट्स ने केएल राहुल की जगह एक इंडियन स्टार करुण नायर (Karun Nair) को साइन किया है। जी हां, राहुल को रिप्लेस कर दिया है और इसकी जानकारी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने अपने टि्वटर हैंडल पर दी है।\
karun nair replaces kl rahul क्रिकेट ने दे दिया फिर मौका
करुण नायर ने 10 दिसंबर 2022 को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- प्रिय क्रिकेट, मुझे एक मौका और दो और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने उसी पर रिप्लाई किया है।
karun nair replaces kl rahul करुण नायर को हम टेस्ट क्रिकेट में दूसरे तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर जानते हैं हालांकि उसके बाद उनका करियर उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाया जैसी उम्मीद थी। यह आईपीएल में नायर का दसवां सीजन होगा जहां उन्होंने अभी तक 76 मैचों में 10 अर्धशतक के साथ 1496 रन बनाए हैं।
karun nair replaces kl rahul नायर का आईपीएल सफर- करुण नायर इस दौरान 4 फ्रेंचाइजी के साथ खेले हैं। 2013 में वे आरसीबी की फ्रेंचाइजी द्वारा लिए गए जहां उन्होंने 2 सीजन खेले। 2014 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उनको लिया। उन्होंने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स को रिप्रेजेंट किया और फिर 2017 में पंजाब फ्रेंचाइजी में चले गए।
karun nair replaces kl rahul नायर राजस्थान रॉयल्स के जरिए 2022 में कमबैक भी किया लेकिन वे केवल तीन ही मैचों में खेल पाए जहां उन्होंने केवल 16 रन बनाए और उन्हें रिलीज कर दिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने नायर को 50 लाख रुपए में साइन किया है।
karun nair replaces kl rahul
karun nair replaces kl rahul फिलहाल लखनऊ की टीम अंक तालिका में 10 मुकाबलों में 5 जीत और 1 ‘नो रिजल्ट’ के साथ 11 पॉइंट ले चुकी है और वह अभी दूसरे स्थान पर मौजूद है। लखनऊ का पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ था लेकिन बारिश के चलते कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। इस टीम को अपना अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में 7 मई को खेलना है।
IPL 2023 के बीच इस दिग्गज क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, ऐसा रहा क्रिकेट का सफर..