MI vs RR: ‘अरे रोहित भाई फोन तो देते जाओ…’, सेल्फी लेने के बाद फैन को मोबाइल देना भूल गए हिटमैन

1 min read

Rohit Sharma Not Return Fan phone मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यादगार जीत हासिल की। टिम डेविड ने जेसन होल्डर के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी। मुंबई ने 200 से अधिक रनों का लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास रचने का काम किया।

ipl 2023 mi vs rr rohit sharma not return fan phone after selfie

मुंबई के लिए जीत जरूरी

Rohit Sharma Not Return Fan phone राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई को अब आने वाले अधिकतर मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान जैसी मजबूत टीम को हराकर मुंबई ने एक बार फिर अपनी लय पकड़ ली है। मुंबई की कोशिश जीत के सिलसिले को ऐसे ही बरकरार रखने की होगी।

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर खूब आए फैंस 

Rohit Sharma Not Return Fan phone वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के फैंस हमेशा अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचते रहे हैं। रोहित के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए फैंस ने इस दिन रोहित-रोहित के जमकर नारे लगाए। सोशल मीडिया पर मैच के दौरान की फैंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Rohit Sharma Not Return Fan phone फैंस के साथ की मस्ती

Rohit Sharma Not Return Fan phone रोहित शर्मा ने भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक फैन के साथ मस्ती कर दी। दरअसल, एक फैन ने रोहित शर्मा से सेल्फी लेने की गुजारिश की। मैच खत्म हुआ तो रोहित शर्मा को अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया। इस दौरान रोहित शर्मा फैन के साथ मस्ती करते नजर आए।

फोन देना भूल गए रोहित 

Rohit Sharma Not Return Fan phone फैन के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद वो उनको उनका मोबाइल देना ही भूल गए। जिसके बाद फैन ने आवाज देते हुए रोहित शर्मा से कहा कि रोहित भाई फोन तो देते जाओ। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का यह मस्ती भरा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करने का काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours