नई दिल्ली: Bowler Hit Batsman Head आईपीएल 2023 का एक्शन जारी है। लीग के सातवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हो रही है। अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली को हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया। पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी और गुजरात ने इसका पूरा फायदा उठाया। पावरप्ले में ही मोहम्मद शमी ने दो विकेट ले लिये। फिर अल्जारी जोसेफ का खौफनाक स्पेल देखने को मिला।
Read More: CG News: जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव का हार्ट अटैक से निधन, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ट्वीट कर जताया शोक
Bowler Hit Batsman Head जोसेफ को दो गेंद पर दो विकेट
Bowler Hit Batsman Head अल्जारी जोसेफ पावरप्ले के बाद अपना पहला ओवर लेकर आए। गुजरात की पारी के 7वें ओवर में डेविड वॉर्नर ने उन्हें दो चौके मारे। लेकिन अपने अगले ओवर में जोसेफ अलग लय में थे। वह लगातार 145 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से बॉल डाल रहे थे। दूसरी ही गेंद पर उन्होंने वॉर्नर को बोल्ड कर दिया। गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद विकेट पर लगी। फिर क्रीज पर उतरे राइली रूसो। जोसेफ ने उसे परफेक्ट बाउंसर मारा। वह गेंद की लाइन से नहीं हट सके और बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगने के बाद गेंद पॉइंट की तरह गई। वहां राहुल तेवतिया ने आगे कूदकर इसे लपक लिया।
Two in Two by Alzarri Joseph 🔥🔥
Watch them here 👇👇
Live – https://t.co/9Zy9HcuWS6 #TATAIPL #DCvGT #IPL2023 pic.twitter.com/ocfJEm9uuQ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2023
Read More: IPL 2023: खत्म हुआ Team India के 23 साल के दिग्गज खिलाड़ी का करियर, IPL 2023 में खराब प्रदर्शन कर खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी
सरफराज-अभिषेक के हेलमेट पर लगी गेंद
Bowler Hit Batsman Head फिर क्रीज पर उतरे डेब्यू कर रहे अभिषेक पोरेल। अल्जारी जोसेफ के पास हैट्रिक लेने का मौका था। लेकिन अभिषेक का शॉट गेंद मिड ऑन फील्डर के आगे गिर गया। ओवर की आखिरी गेंद भी उन्होंने पटकी हुई फेंकी। इस पर यह सीधे सरफराज खान के हेलमेट पर जाकर लगी। फिजियो को मैदान पर आकर उन्हें चेक करना पड़ा। अगले ओवर में अभिषेक पोरेल के हेलमेट पर उनकी गेंद लगी। वह काफी असहज हो गए। 4 ओवर के स्पेल में जोसेफ ने 29 रन देकर 2 विकेट लिये।
+ There are no comments
Add yours