IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर की फिर हुई भिड़ंत, मैदान पर जमकर मचा बवाल, देखें वीडियो

1 min read

लखनऊ: IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। आईपीएल 2013 में बीच मैदान पर दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत हो गई थी। उसके बाद से उनके बीच कुछ न कुछ होता रहता है। अब 10 साल बाद आईपीएल 2023 में एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर की भिड़ंत हो गई। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर में तीखी बहस देखने को मिली।

विराट और गंभीर में पंगा

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज और विराट कोहली के बीच पहला विवाद हुआ। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे। इस दौरान अफगानिस्तान के नवीन उल हक और विराट कोहली में बहस हो गई। इसके बाद साथी खिलाड़ी विराट कोहली को अलग लेकर चले गए। लखनऊ की पारी के दौरान जब नवीन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भी उनकी वजह विराट से हुई थी। विराट इसके बाद लखनऊ के काइल मेयर्स के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी गंभीर गए और मेयर्स को बुलाकर अलग ले गए।

https://twitter.com/aq30__/status/1653106638918922240

IPL 2023: इसके बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर में कहासुनी शुरू हो गई। इस समय तक दोनों काफी दूर थे। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे को पास जाने से रोक रहे थे। लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। गंभीर और विराट एक दूसरे के करीब पहुंचे और बहस जारी रही। फिर अमित मिश्रा और विजय दहिया के साथ ही अन्य खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने आकर बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों अलग हुए। इस बीच विजय दहिया और विराट कोहली में भी नोंक-झोंक हो गई।

विराट ने भी किया इशारा था

IPL 2023: इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उसके घर में जाकर हराया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी ने 212 रन बनाए थे। मैच की आखिरी गेंद पर लखनऊ ने लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस जीत के बाद लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर ने आरसीबी के फैंस को ट्रोल कर दिया था। उन्होंने बीच मैदान पर खड़े होकर दर्शकों की तरफ मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया था। आरबीसी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान अपने इशारे से गौतम गंभीर को जवाब देने की कोशिश की

IPL 2023:

IPL 2023: विराट ने चौथे ओवर में लखनऊ के बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या का का कैच लॉन्ग ऑफ पर लपका। यह कैच लेने के बाद विराट कोहली का जोश देखने लायक था। उन्होंने पहले स्टैंड्स की तरफ अपना सीना ठोका। फिर फ्लाइंग किस दिया। उन्होंने बाद अपने मुंह पर उंगली रखते हुए ऐसा नहीं करने का इशारा किया। यानी विराट इशारों में कहना चाह रहे थे कि शांत मत रहो। इसके बाद दर्शक भी उत्साहित होकर शोर मचाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours