Aditya L1 Launching: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग और उसके बाद लगातार मिल रही सफलता के बाद भारत अब सूर्य के बारे में अध्ययन करेगा। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) शनिवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर उपग्रह आदित्य-एल1 को रवाना करेगा।
Aditya L1 Launching इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक, आदित्य-एल1 को धरती पर ऊर्जा के सबसे श्रोत और लोगों को जीवन देने वाले सूर्य का अध्ययन करने के लिए लॉन्च किया जा रहा है। यह धरती से 14, 96, 00, 000 किलोमीटर दूर सूर्य के बारे में जानकारियां जुटाएगे। आदित्य-एल1 की कामयाबी के साथ ही भारत अंतरिक्षयान भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले जर्मनी के अलावा यूरोपीय स्पेस एजेंसी और अमेरिका भी सूर्य के अध्ययन के लिए अंतरिक्ष यान भेज चुका है।
Aditya L1 Launching इसरो की पूरी योजना के अनुसार, सी-57 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल1 की लॉन्चिंग शनिवार को ठीक 11 बजकर 50 मिनट पर होगी। इसके बाद अगली कड़ी में आदित्य एल-1 पर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर यानी लैंग्रेंड प्वाइंट की तरफ पहुंचाया जाएगा। इसके बाद यह यहां से निकलने के बाद आदित्य एल-1 क्रूज चरण शुरू करेगा। इसके अगले चरण में यह एल-1 के चारों ओर अपनी कक्षा में एंट्री करेगा। इसरो वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार, अंतरिक्ष यान को एल1 तक पहुंचने में कुल 125 दिन का समय लगेगा।
Aditya L1 Launching
यहां पर बता दें कि शुक्रवार को इसरो चीफ एस. सोमनाथ चांगलम्मा परमेश्वरी मंदिर पहुंचे और उन्होंने यहां पर विधिवित पूजा भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 और आदित्य एन-1 के बाद अब गगनयान को लेकर तैयारी चल रही है।
#WATCH | Aditya-L1 mission will be launched tomorrow, 2nd September from Sriharikota.
Visuals from Satish Dhawan Space Centre in Sriharikota, Andhra Pradesh. pic.twitter.com/zQocZp1Xid
— ANI (@ANI) September 1, 2023
देख सकते हैं लाइव लॉन्चिंग
Aditya L1 Launching अगर आप भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ इस एतिहासिक क्षण के गवाह बनना चाहते हैं तो आप भी इसरो की वेबसाइट https://isro.gov.in पर जाकर इसकी लाइव लॉन्चिंग देख सकते हैं। इसके अलावा आप आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को Facebook – https://facebook.com/ISRO के अलावा, Youtube- https://youtube.com/watch? पर भी लाइव देख सकेंगे। दूरदर्शन समेत की अन्य निजी टेलीविजन चैनलों पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।