जलेबी की तरह टेढ़े हैं जलेबी बाबा के कारनामें, चाय पिलाकर 100 से अधिक महिलाओं का किया ऐसा ईलाज कि पहुंच गए हवालात

1 min read

चंडीगढ़: Jalebi Baba Rape Case  हरियाणा के जलेबी बाबा सेक्स स्कैंडल में दोषी ठहराए गए बिल्लूराम उर्फ अमरपुरी की कहानी जानकर घृणा हो जाएगी, जिसने नशीली चाय पिलाकर एक-दो नहीं, बल्कि 120 महिलाओं का रेप किया है। ढोंगी बाबा महिलाओं का ब्लैकमेल कर उनका रेप करता था। फतेहाबाद कोर्ट ने 5 जनवरी को उसे 14 साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 10 जनवरी को जब सजा का ऐलान किया गय तो सैकड़ों महिलाओं की रेप करने वाला बाबा जज के सामने रोने लगा और रहम की भीख मांगने लगा।

Read More: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के हित में भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, DA-HRA को लेकर दिया ये निर्देश

Jalebi Baba Rape Case  दोषी जलेबी बाबा के 120 से अधिक अश्लील वीडिया सामने आए हैं। वह चाय में नशीली गोली मिलाकर महिलाओं को पहले बेहोश करता था। इसके बाद वह उसका रेप करता था। इस घिनौने काम के वीडियो भी बनाए जाते थे। इस इस पूरे स्कैंडल का तब खुलासा हुआ, जब 6 पीड़ित महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई। ये सभी कोर्ट में पेश होकर बाबा के चरित्र को दुनिया के सामने उजागर कर दिया।

Jalebi Baba Rape Case

Read More: आपस में जुड़ी जुड़वां बच्चियों का जन्म, देखकर डॉक्टर्स ने कही ऐसी बात, शरीर के ये अंग हैं अलग-अलग

Jalebi Baba Rape Case  आपको बता दें कि बिल्लूराम बाबा बालकनाथ डेरे में बाबा था। उसके खिलाफ पहली बार साल 2018 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत पुलिस ने थाना प्रभारी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मिले एमएमएस के आधार पर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने बाबा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 120 ऐसे वीडियो मिले, जिसमें वह महिलाओं के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता दिख रहा है।

Read More: भारत श्रीलंका मैच के बीच खेल जगत से आई दुखद खबर, दिग्गज क्रिकेटर की मौत, पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी यादगार पारी

Jalebi Baba Rape Case  पुलिस की जांच के मुताबिक, जलेबी बाबा आश्रम में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वह उसे बहला फुसलाकर नशीली गोली खिला देता था। इसके बाद वह उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करता था। बाद में उस वीडियो के आधार पर उनका ब्लैकमेल करता था।

Jalebi Baba Rape Case

Jalebi Baba Rape Case  बिल्लूराम से कैसे बना जलेबी बाबा?

बिल्लू राम 2002 में पंजाब के मानसा जिले में अमरवीर टोहना के संपर्क में आया। उसने नेहरू मार्केट में जलेबी बनाने का काम शुरू किया। काम धंधा अच्छा चल रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी की मौत हो जाती है। इसके बाद वह एक तांत्रिक के संपर्क में आया, जिसने उसे तांत्रिक विद्या के बारे में बताया। इसके बाद वह दो साल तक गायब रहा। जब वापल लौटा तो उसने बाबा बालकनाथ का एक मंदिर बनाया। यहां वह अपने बच्चों के साथ रहने लगा। उसने अपना नाम भी बदल लिया। तंत्र के नाम पर मंदिर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। यहीं से वह महिलाओं को अपना शिकार बनाने लगा।

Jalebi Baba Rape Case

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours