मुंबईः Janhvi Kapoor Wedding Date जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे शिखर पहाड़िया के साथ चल रहे हैं। दोनों को वेकेशन से लेकर पार्टीज तक में साथ देखा जाता है। सोमवार को जाह्नवी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो और शिखर तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंचे। रिपोर्ट है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में शिखर को बोनी कपूर के साथ देखा गया था। दोनों ने पपराजी के सामने पोज भी दिया था। हालांकि अभी तक जाह्नवी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
Read More: Sahara India Money Return Process : खाते में आना शुरू हुए Sahara India के पैसे, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, यहां देखें सहारा के पैसे निकालने की प्रक्रिया
Janhvi Kapoor Wedding Date शिखर के जन्मदिन पर मंदिर पहुंचीं
तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहना। वहीं शिखर ने सफेद धोती और रेड स्टोल लिया था। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान जाह्नवी की बहन खुशी भी मौजूद थीं। खुशी ने ग्रीन और रेड लहंगा कैरी किया। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर शिखर को जन्मदिन की बधाई भी दी है। जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने भगवान के दर्शन किए।
Read More; टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को मिली ऑटो चलाने की सलाह, इस बयान से मची सनसनी
करण ने किया था कन्फर्म
Janhvi Kapoor Wedding Date जाह्नवी और शिखर कई साल पहले रिलेशनशिप में थे फिर वो अलग हो गए। करण जौहर नेकॉफी विद करण में जाह्नवी और शिखर के रिश्ते को कन्फर्म किया था। उस एपिसोड में जाह्नवी और सारा अली खान साथ में पहुंची थीं। तब करण ने कहा, मेरा मतलब बीते हुए वक्त से है। तुम दोनों दो भाइयों को डेट कर रही थी। और हम तीनों में एक समानता है कि वो मेरी बिल्डिंग में रहते हैं। बताया जाता है कि सारा ने शिखर के भाई वीर पहाड़िया को डेट किया था।
Read More: सपा पर गिरी गाज! पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ हुई FIR, इस मामले में हुआ मामला दर्ज
पाइपलाइन में हैं ये फिल्में
Janhvi Kapoor Wedding Date जाह्नवी की पिछली रिलीज फिल्म मिली थी जिसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इसमें उनके साथ सनी कौशल और मनोज पाहवा थे। फिल्म को मथुकुट्टी जेवियर ने डायरेक्ट किया था। यह मलयालम फिल्म हेलेन की हिंदी रीमेक थी। जाह्नवी की आने वाली फिल्म बवाल है। वह पहली बार वरुण धवन के साथ दिखेंगी। इसके अलावा उनके पास राजकुमार राव के अपोजिट मिस्टर एंड मिसेज माही है।
Read More: मछली खाने से हो सकती है मौत, पत्नी की थम गई सांसें, पति ICU में गिन रहा अंतिम सांस, जानिए क्या है पूरा मामला
Instagram पर यह पोस्ट देखें