Jharkhand me ghumne ki best jagah: भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है, जहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। हमारे देश का झारखंड राज्य भी बहुत ही सुंदर है और यहां देखने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। आज हम आपको यहां के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के बारे में बताते हैं, जो ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों से आने वाले लोगों के बीच भी प्रसिद्ध है।
Jharkhand me ghumne ki best jagah: ये आकर्षक जगह माराशिली की पहाड़ियां हैं, जो रांची शहर के बाहर स्थित है। यहां की हरियाली, शांत वातावरण और अनुपम सौंदर्य तथा आश्चर्यजनक दृश्य सभी को हैरान कर देते हैं। चलिए आज आपको इन्हीं खूबसूरत वादियों के बारे में बताते हैं।
माराशीली का इतिहास
Jharkhand me ghumne ki best jagah: माराशीली पहाड़ी का इतिहास ब्रिटिश काल के समय का है। ब्रिटिशर्स इस जगह का उपयोग ग्रीष्मकाल में विश्राम स्थल के रूप में किया करते थे। शहर मे पड़ने वाली गर्मी और उमस से दूर पहाड़ी के ठंडे वातावरण से भरी ये जगह आज लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुकी है। ये झारखंड की सबसे ज्यादा देखी और घूमी जाने वाली जगह है।
माराशीली में आकर्षक स्थल
Jharkhand me ghumne ki best jagah: माराशीली में पर्यटकों के लिए आकर्षक पर्वतों की श्रृंखला मौजूद है, जो लोगों को आकर्षित करती है। सबसे ज्यादा प्रसिद्ध जगह यहां पर मार्सिली हिल मंदिर है, जो भोलेनाथ को समर्पित है और पहाड़ की ऊंची चोटी पर मौजूद है। सुंदर बगीचों से घिरी हुई ये जगह भक्तों और पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। सबसे आकर्षक चीज जो लोगों का ध्यान खींचती है, वो ये है कि इस पहाड़ी के चारों ओर झरने है। ये प्राकृतिक आश्चर्य एक मनमोहक दृश्य पैदा करता है। पिकनिक स्पॉट के तौर पर पहचाने जाने वाली ये जगह हमेशा ही पर्यटकों से घिरी होती है।
Jharkhand me ghumne ki best jagah: जो लोग ट्रेकिंग के शौकीन हैं, उनके लिए ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है। आसपास स्थित पहाड़ियां और घाटियां मानसून के बीच जो सुंदर दृश्य पैदा करती है, वो किसी का भी दिल जीत सकती है। बरसात के मौसम में यहां झरने और प्राकृतिक सुंदरता शबाब पर होती है।
सूर्य मंदिर
Jharkhand me ghumne ki best jagah: रांची का सूर्य मंदिर बहुत ही मनोरम जगह है। ये एक पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। इसका निर्माण विशेष वास्तुकला के आधार पर किया गया है। यहां पर 18 पहिए वाला एक विशाल रथ दिखाई पड़ता है, साथ ही मंदिर को 7 घोड़े खींचते हुए दिखाई देते हैं। यहां पर सूर्य भगवान के साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां भी है।
दशम जलप्रपात
Jharkhand me ghumne ki best jagah: रांची शहर से 34 किलोमीटर की दूरी पर दशम जल प्रपात मौजूद है। 144 फीट की ऊंचाई से गिरने वाले इस झरने का स्त्रोत कचनी नदी है। इस जगह की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां बहने वाले झरने को जब देखा जाता है तो 10 धाराएं बहती हुई दिखाई देती है।
ऐसे पहुंचे हिल्स
Jharkhand me ghumne ki best jagah: माराशीली की ये पहाड़ियां रांची के केंद्र में मौजूद है। रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 10 किलोमीटर है। हवाई अड्डे से ये 12 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से भी यहां पहुंचने में कई सारे साधन आसानी से मिल जाएंगे।