जितेंद्र वर्मा होंगे दुर्ग जिले के नए भाजपा जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

1 min read

दुर्ग: Durg District President of BJP 15 साल छत्तीसगढ़ की सत्ता में राज करने के बाद अब भाजपा विपक्ष में बैठी हुई है, लेकिन भाजपा सत्ता में वापसी के लिए लगातार प्रयासरत है। सत्ता में वापसी के लिए भाजपा लगातार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ले रही है। वहीं, संगठन स्तर पर भाजपा लगातार बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने गुरुवार को दुर्ग जिले के नए अध्यक्षक चुनाव किया है।

Durg District President of BJP मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने विधायक दल के स्थायी सचिव रहे जितेंद्र वर्मा को दुर्ग जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने की है। दुर्ग जिले की कमान सौंपे जाने को लेकर जितेंद्र वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का अभार व्यक्त किया है।

बता दें कि जितेंद्र वर्मा पाटन क्षेत्र से आते हैं और वे लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय भी हैं। वे लगातार कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए नजर आते हैं।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours