67th National Film Awards : राष्ट्रीय फ‍िल्‍म पुरस्‍कार से सम्‍मानित की गईं कंगना रनौत, सुशांत की ‘छिछोरे’ को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड, देखें विजेताओं की लिस्ट..

1 min read

नई दिल्ली:- उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिए। वेंकैया नायडू के हाथों विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला है। रजनीकांत को दादा साहेब अवॉर्ड दिया गया है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा मार्च 2021 में की गई थी।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। उन्हें 25 जनवरी 2019 में रिलीज हुई मणिकर्णिका और 24 जनवरी 2020 में आई पंगा के लिए सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनोज वाजपेयी
मनोज वाजपेयी को भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित ड्रामा फिल्म में मनोज वाजपेयी की भूमिका को लेकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।इसके साथ ही ये अवॉर्ड धनुष को तमिल फिल्म – असुरन के लिए भी मिला है।

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
स्टार फिल्म एक्टर रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने पर बधाई देता हूं। उन्होंने सिनेमा जगत को 5 दशक दिए हैं। कोई कहेगा वह वेटरन हैं, कोई आइकोनिक कलाकार कहेगा। मैं कहता हूं कि इन 5 दशक ने उनको एक इंडिविजुअल से एक संस्था के रूप में बदला है।

इन कलाकारों को मिला यह अवॉर्ड

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- बी प्राक, गाना- तेरी मिट्टी (केसरी- हिंदी)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- सावनी रवींद्र, गाना- रान पीटला, (मराठी फ़िल्म- बार्दो)
बेस्ट लिरिक्स- प्रभा वर्मा, अरादुम परायुक्का वाय्या- कोलम्बी (मलयालम)
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- सिक्किम
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (सॉन्ग्स)- डी. इमान, विश्वासम (तमिल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- विजय सेतुपति (सुपर डीलक्स- तमिल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द ताशकंद फाइल्स- हिंदी)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- नागा विशाल, करुप्पु दुराई (तमिल)
बेल्ट चिल्ड्रेन फिल्म- कस्तूरी (हिंदी), निर्माता- इनसाइट फ़िल्म्स, निर्देशक- विनोद उत्तरेश्वर काम्बले
बेस्ट फिल्म ऑन एनवायर्नमेंट कंजर्वेशन- वॉटर बरियल (मोनपा), निर्माता- फारूख़ इफ़्तिखार लस्कर, निर्देशक शांतनु सेन
नरगिस दत्त अवॉर्ड फॉर फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- ताजमल (मराठी), निर्माता- टियूलाइन स्टूडियोज, निर्देशक- नियाज़ मुजावर
बेस्ट स्क्रीनप्ले (अडेप्टेड)- श्रीजीत मुखर्जी, गुमनामी (बंगाली)
बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग राइटर)- विवेक अग्निहोत्री, द ताशकंद फाइल्स (हिंदी)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गिरीश गंगाधरन, जलीकट्टू (मलयालम) बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- रंजीत, हेलन (मलयालम)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर- सुजीत सुधाकरन और वी साई, मरक्कड़ अरबीकड़ालिंते सिम्हम (मलयालम)
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन- सुनील निगवेकर और नीलेश वाघ, आनंदी गोपाल (मराठी)
बेस्ट बंगाली फिल्म- गुमनामी, निर्देशक- श्रीजीत मुखर्जी
बेस्ट असमी फिल्म- रोनुआ- हू नेवर सरेंडर्स, निर्देशक- चंद्र मुडोई
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन (स्टंट)- विक्रम मोर, अवने श्रीमन्नारायण (कन्नड़)
बेस्ट कोरियोग्राफी- राजू सुंदरम, महर्षि (तेलुगु)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- सिद्धार्थ प्रियदर्शन, मरक्कड़ अरबिक्काडालिंते सिंघम (मलयालम)
बेस्ट एडिटिंग- नवीन नूली, जर्सी (तेलुगु)
बेस्ट नैरेशन (नॉन फीचर फिल्म)- वाइल्ड कर्नाटक (अंग्रेज़ी)- सर डेविड एटनबरो

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours