एंटरटेनमेंट डेस्कः- Kanika Kapoor got married : ‘बेबी डॉल’, ‘देसी लुक’ और ‘ऊ बोलेगा या ऊ ओ बोलेगा’ जैसे गानों की सिंगर कनिका कपूर ने दूसरी शादी कर ली है। 43 साल की कनिका ने 20 मई को बिजनेसमैन गौतम के साथ लंदन में सात फेरे लिए। कनिका दुल्हन के रूप में कहर ढा रह हैं तो वहीं दूल्हे राजा गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सेरेमनी में कनिका और गौतम के फैमिली मेंबर्स के अलावा दोनों के चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे।
शादी में कनिका ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया है। उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया है। वहीं, गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने मैचिंग पकड़ी पहनी है और गले में डार्क कलर की माला पहनी है।
View this post on Instagram
Kanika Kapoor got married : कनिका कपूर और गौतम की शादी और फेरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की कभी गौतम कनिका का हाथ थामें चल रहे हैं तो कभी वे उन्हें किस करते दिखाई दे रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ये किसी सपने से कम नहीं लग रहा है। तो वहीं एक फैन ने लिखा बहुत सुंदर नजर ना लगे।
View this post on Instagram
बता दें कि कनिका कपूर के पति गौतम एनआरआई बिजेनसमैन हैं। कनिका की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एनआरआई राज चंदौक से हुई थी। लेकिन दोनों ने तलाक ले लिया था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज हैं। कनिका पहले पति से तलाक लेने के बाद ही मुंबई आई थीं और अपना गाना ‘जुगनी जी’ रिलीज किया। इस गाने ने कनिका की किस्मत पलट दी और आज वह मशहूर सिंगर में शामिल हैं।