कथावाचक पर युवती से दुष्कर्म का केस दर्ज, दो साल पहले संपर्क में आई थी लड़की…

1 min read

Kathavachak Ashish Booked For Rape हरियाणा के भिवानी में भिवानी के कथावाचक आशीष के खिलाफ महिला पुलिस थाना में एक लड़की से दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। बुधवार को महिला पुलिस थाना की टीम ने पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए और फिर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं, पुलिस ने आरोपी कथा वाचक के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Kathavachak Ashish Booked For Rape महिला पुलिस थाना में दर्ज कराई गई शिकायत में जिले के एक गांव निवासी 22 वर्षीय लड़की ने बताया कि करीब दो साल पहले कथावाचक आशीष उनके गांव में कथा करने के लिए आया था। इस दौरान उसने कथा में राधा का किरदार निभाया था, तभी से कथावाचक के साथ नजदीकियां बनी थीं।
Kathavachak Ashish Booked For Rape पीड़ित लड़की का आरोप है कि कथावाचक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में यह भी बताया कि  फरवरी में भी कथावाचक आशीष उनके गांव में फिर से कथा करने के लिए आया था। इस दौरान भी उसने उस पर दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Kathavachak Ashish Booked For Rape पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। आरोपी उस पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बना रहा है। आरोपी की प्रताड़ना और शारीरिक शोषण से तंग आकर उसने ये बात परिजनों को बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना में दी गई। पीड़िता के महिला पुलिस थाना में आरोपी कथा वाचक के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

Kathavachak Ashish Booked For Rape

Kathavachak Ashish Booked For Rape पीड़ित लड़की ने कथा वाचक आशीष पर लंबे अर्से से दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता के बुधवार को मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी पुलिस ने कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है, जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – वीरेंद्र सिंह डीएसपी भिवानी। 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours