नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना और विक्की कौशल आखिरकार शादी कर ली है। दोनों ने आज से सात जन्मों के बंधंन में बंध गए हैं। साल की सबसे बड़ी शादी में चंद मेहमानों को ही शरीक होने का मौका मिला। न्यूलीमैरिड कपल विक्की-कटरीना की शादी के बाद उनका परिवार जश्न में डूबा है।
बॉलीवुड के मैरिड कपल्स में अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो गया है। राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों की शादी संपन्न हुई। इसी के साथ कटरीना और विक्की पति पत्नी बन गए हैं। दोनों का रिश्ता आधिकारिक हो गया है। वे सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों की ये शादी करीबी लोगों की मौजूीदगी में हुई। आज देत रात कपल शादी की रिसेप्शन पार्टी देगा।
+ There are no comments
Add yours