KBC 12: एक करोड़ रुपये के लिए कौन बनेगा करोड़पति में पूछे गए ये सवाल, क्या पता हैं इनके जवाब

1 min read

कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन का 22 जनवरी को ग्रैंड फिनाले था। शो को हर बार की तरह कोरोना काल में भी फैन्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस बार खास बात यह थी कि शो में सिर्फ चार महिलाएं ही करोड़पति बन पाईं। इन महिला कंटेस्टेंट्स ने बहुत ही समझदारी से एक करोड़ रुपये के सवालों के जवाब दिए। क्या आपको इन एक करोड़ के सवालों के सही जवाब पता है। 

11 नवंबर को शो की पहली करोड़पति नाजिया नसीम बनी थीं।

सवाल– इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्‍कार जीता है?
सही जवाब B. रूपा

17 नवंबर को दूसरी करोड़पति कंटेस्टेंट मोहिता शर्मा बनीं। 

सवाल- इनमें से किस विस्फोटक पदार्थ का पेटेंट पहली बार 1898 में जर्मन रसायनशाली जॉर्ज फ्रेडरिक हेनिंग ने करवाया था, और किसका पहली बार इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया?
सही जवाब- RDX

25 नवंबर अनूपा दास ने शो की तीसरी करोड़पति बनने में सफलता हासिल की। 

सवाल- 18 नवंबर, 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में उनकी बहादुरी के लिए किन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था
सही जवाब- D. मेजर शैतान सिंह

7 जनवरी को डॉक्टर नेहा शाह ने इस सवाल का जवाब देकर 1 करोड़ रुपये जीत लिए।

सवाल- अंतरिक्ष में जाने वाले पहले चीनी कौन थे, जो शेनझो 5 अंतरिक्ष यान में सवार थे?
सही जवाब B. Yang Liwei

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours