मुंबई: सोनी टीवी के कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार स्पेशल में जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी आज हॉट शीट पर पहुंचे। वह एक नेक काम के लिए आए हैं। जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी थैलेसीमिक डिसऑर्डर से जूझ रहे बच्चों के लिए जीती हुई रकम काम में लाएंगे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से जैकी श्रॉफ ने झारखंड और छत्तीसगढ़ से पहुंचे हुए लोगों बको थैलेसीमिया माइनर के बारे में जागरूक किया। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को बार बार खून चढ़ाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विवाह के पहले लड़के व लड़कियो को ब्लड टेस्ट करा लेना चाहिए। ताकि समय रहते इस बीमारी का इलाज किया जा सके। साथ ही आने वाले बच्चे में इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सके।
सोनी टीवी के सेट पर शदी के महानायक अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ व सुनील शेट्टी चुम्मा चुम्मा गाने पर हुक डॉन्स करते दिखे। कुछ देर के लिए पूरा सेट खुशनुमा हो गया था। सेट पर बिग बी ने जैकी और सुनील की दोस्ती के बारे में भी पूछा। तो वही जैकी ने कहा सुनील व उसके परिवार से जुड़ाव दिल से है। इस पर अमिताभ ने दोनो की दोस्ती को मिशाल बताया। साथ ही कहा ऐसी दोस्ती आजकल देखने को नही मिलती है।
सुनील शेट्टी ने शो में एक किस्सा सुनाया। सुनील शेट्टी ने बताया कि कैसे वह पहली बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से मिले थे।
सुनील शेट्टी ने बताया कि मैं अपनी जिंदगी में पहली बार आपसे फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान मिले थे। सुनील शेट्टी ने कहा-जहां मैं रहता था आप वहां शूटिंग के लिए आए थे। आपसे मिलने नहीं दे रहे थे वो लोग। फिर आपने कहा कि बच्चों को क्यों रोक रहे हो। आने दो बच्चों को। हमारे पास भेज दो। हम सारे बच्चे थे 8-10 लड़के आपके पास आए। जहां थोड़ी दूर जीनत अमान जी खड़ीं थी और सभी बच्चे आपकी जगह उन्हें देख रहे थे। फिर उसके बाद आपसे थोड़ी देर बात की।
फॉउंडेशन ईयर थेरैपी जिसका ट्रांसप्लांट किया जाता है। 15 लाख तक खर्च आता है। सुनील शेट्टी
आज की जीती हुई राशि इसी फाउंडेशन को डोनेट किया जाएगा। छोटे छोटे बचचो जिन्हें जन्म से सुनाई नही देता। इन्ही नन्हे बच्चों के लिए सुनील शेट्टी की संस्था कार्य करती है।