चुनाव जीतने के बाद 24 घंटे में खैरागढ़ बनेगा जिला:​​​​​​​ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

1 min read

खैरागढ़,राजनांदगांव:-खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई। महज 11 दिन बाद सीट के लिए मतदान है। ऐसे में खैरागढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी क्या हैं। इसमें कहा गया है कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के निर्वाचित होते ही 24 घंटे में खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की जाएगी। जिले का नाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई रखा जाएगा। CM बघेल ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यह विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जीतने के 24 घंटे के भीतर घोषणा करने की बात कही है। इसके साथ ही स्वर्गीय देवव्रत सिंह की मूर्ति लगाने, साल्हेवारा को तहसील बनाने की घोषणा की है। वहीं गंडई, छुईखदान में 50 बिस्तर का हॉस्पिटल का निर्माण और नया बस स्टैंड भी बनाने की बात कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।

34 बूथ घोर नक्सल व 18 बूथ नक्सल प्रभावित, पैरा मिलिट्री के 22 कंपनी तैनात

राजनांदगांव. खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 34 बूथ अति नक्सल व 18 बूथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है। चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने व शांतिपूर्ण रुप से मतदान कराने पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours