शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा, बिना रेलिंग की पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 2 की मौत, 6 घायल

1 min read

खरगोन। Khargone Road Accident बड़वाह काटकूट मार्ग पर बरझर के पास ओंकारेश्वर जा रहे इंदौर के युवाओं से भरा वाहन पुलिया के नीचे गिर गया। हादसे में दो की मौत हो गई है जबकी छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि ओखला में ओखलेश्वर हनुमान के दर्शन के बाद महिंद्रा एक्सयूवी वाहन से ओंकारेश्वर जा रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में उनका वाहन बिना रेलिंग की पुलिया से लगभग 30 फीट नीचे गिर गया।

Khargone Road Accident जोरदार आवाज के बाद ग्रामीण दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियोंके मुताबिक गाड़ी गिरने के बाद कई पलटी खाई थी। ग्रामीणों ने उसे सीधा कर कांच व दरवाजा तोड़कर फंसे करीब आठ लोगों को बाहर निकाला। इसी दौरान उन्हीं के परिचित जो अन्य वाहनों से पीछे आ रहे थे। उन्होंने सभी घायलों को बड़वाह शासकीय अस्पताल ले गए।

Khargone Road Accident

Khargone Road Accident यहां चिकित्सकों ने कुणाल नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुछ देर बाद एक अन्य युवक आकाश जाट की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि छह अन्य युवक घायल है। मृतक कुणाल व आकाश इंदौर के निवासी बताये जा रहे हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर नवागत एसडीओपी अर्चना रावत भी सिविल अस्पताल पहुंची थी। शेष घायलों को उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है की सभी घायल भी इंदौर के हैं। इनके साथ दो अन्य गाड़ियों में भी युवक थे। इस तरह कुल 20 युवा ओंकारेश्वर जा रहे थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours