बताशा खिलाकर बना दिया किन्नर…युवक ने ट्रांसजेंडर पर लगाया लिंग परिवर्तन कराने का आरोप

1 min read

उसावां: Kinnar got sex change अलापुर और उसावां थाना क्षेत्र में किन्नरों के बीच हर रोज बखेड़ा सामने आ रहा है। अब ताजा मामले में एक युवक ने उसावां थाने में तहरीर देते हुए एक किन्नर पर लिंग परिवर्तन कराकर युवक से किन्नर बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दूसरे पक्ष से भी एक युवक ने यही आरोप लगाए। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर के आधार पर लिंग परिवर्तन कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Read More: IAS Transfer List 2023: IAS अफसरों के बंपर तबादले, बदले गए इन विभागों के अधिकारी, देखिए पूरी सूची

Kinnar got sex change उसावां थाने पहुंच कर एक युवक ने पुलिस को बताया कि वह अलापुर के सैदपुर गांव का रहने वाला यासीन है। उसने बताया कि शनिवार को वह बाजार करने गया था। वहीं उसे चांदनी किन्नर मिल गई। पहले से जानने के चलते उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान चांदनी किन्नर ने उसे बतासे खिलाने की बात कही गई। आरोप है कि बतासे में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। आरोप है कि चांदनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे कार से आगरा ले गई। जहां उसका आपरेशन कराकर किन्नर बना दिया। अब वह उसे अपने साथ रहकर किन्नर की तरह मांगने का दवाब बना रही है।

Read More: खेसारी लाल यादव ने पार की मर्यादा की सीमा, बेडरूम में एक्ट्रेस से कर दी Lip Kiss की डिमांड

Kinnar got sex change उसावां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि नौ मार्च को चांदनी पक्ष की ओर से एक युवक आया था। उसने बताया कि मुस्कान और सोनम नाम की दो किन्नरों ने उसे नशा देकर उसका लिंग परिवर्तन कराकर उसे किन्नर बना दिया है। पुलिस ने मामले को भांपते हुए दोनों पक्षों को बुलाया। इसके बाद बातचीत कराई। लेकिन बात नहीं बनी। इस पर पुलिस दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें यासीन पक्ष से चांदनी व एक अज्ञात जबकि माधुरी की तहरीर पर मुस्कान और सोनम के खिलाफ लिंग परिवर्तन कराने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

Read More: Jhabua Accident News: शादी से दो दिन पहले दूल्हे की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में थम गई परिवार के पांंच सदस्य की सांसें

Kinnar got sex change क्षेत्र के विवाद में आमने सामने गुरू चेला

Kinnar got sex change दरअसल विवाद की जड़ क्षेत्र बटवारा है। किन्नरों में चांदनी पुरानी है। इसी के कई चेले हैं। जिनमें सोनम और मुस्कान भी हैं। पुलिस के अनुसार चांदनी ने मंगाई के रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ा दिए तो मुस्कान और सोनम उससे अलग हो गईं। अब चांदनी ने अपने लड़के रख लिए जबकि सोनम और मुस्कान ने अपनी टीम बनानी शुरू कर दी। कई नाचने वाले युवक किन्नर बनने को राजी हो जाते हैं, जिन्हें यह लोग अपना शिकार बनाते हैं। अब जब क्षेत्र की बात आई तो गुरू और चेला आमने सामने आ गए। जिसमें यह हाल ही में किन्नर बने युवकों को ढाल बनाकर कार्रवाई कराना चाह रहे हैं। पुलिस ने भी झंझट में पड़ने की जगह दोनों की प्राथमिकी दर्ज कर ली।

Read More: ‘क्या फायदा सनातन धर्म में रहने का जब…’ 5000 लोगों ने दी एकसाथ धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी

Kinnar got sex change थानाध्‍यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा क‍ि क्षेत्र में किन्नरों के एक से दो गुट हो गए। इसके बाद से ही यह विवाद सामने आने लगे। आए दिन एक दूसरे के खिलाफ तहरीर लेकर आ जाते थे। इस बार दोनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों गुटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More: फूट-फुटकर रोने लगा YouTuber मनीष कश्यप, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो, यहां देखें

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours