कोरबा : Korba Road Accident जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ताजा मामला बिलासपुर से कटघोरा अंबिकापुर जाने वाले NH-130 का है। यहाँ कोरबा जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्र पाली में बाइक पर सवार चार लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।
Korba Road Accident बताया जाता है कि चारों लड़के एक ही बाइक पर सवार थे। रास्ते से कहीं जा रहे थे इस बीच चैतमा बस स्टैंड ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही मिक्सर वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। चारों लड़कों को गंभीर चोटेंआई। इस पर सवार सभी सड़क पर इधर-उधर फेंका गये। सिर में गंभीर चोट लगने से लड़कों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया।
Korba Road Accident
Korba Road Accident बाइक को ठोकर मारने वाले की पहचान दिलीप बिल्डकान कंपनी की गाड़ी से की गई है। बताया जाता है कि चारों लड़के चैतमा के रहने वाले हैं। टक्कर इतना जोरदार था कि युवक सड़क पर गिर गए। उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। चालक की पतासाजी कर रही है। घटना से लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की पर नाराज लोगों ने चक्का जाम कर दिया।