कोटा,राजस्थानः- Kota Professor Obscene Demand राजस्थान के कोटा में स्थित सरकारी तकनीकी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ एक और छात्रा ने पुलिस में शिकायत दी है। छात्रा ने प्रोफेसर गिरीश परमार पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इससे पहले बुधवार को एक छात्रा ने कोटा के दादाबाड़ी पुलिस थाने में परमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
![Chhattisgarh Today](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Join_Whatsapp_AdobeCreativeCloudExpress.gif)
प्रोफेसर की मदद करता था छात्र
Kota Professor Obscene Demand छात्रा ने आरोप लगाया था कि परमार ने उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। पुलिस ने बुधवार देर रात परमार और उसके लिए छात्राओं से बात करने वाले छात्र अर्पित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। अर्पित छात्राओं को पास करवाने का झांसा देकर परमार से मिलने के लिए कहता था। वो छात्राओं की परमार से फोन पर बात करवाता था।
Kota Professor Obscene Demand वायरल हुआ ऑडियो
Kota Professor Obscene Demand इस बीच विश्विघालय प्रशासन ने गुरुवार को परमार को बर्खास्त कर दिया है। वहीं छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में बैनर-पोस्टर लगाकर घटना का विरोध किया। छात्र-छात्राओं ने परमार को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। उधर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें परमार की एक छात्रा से बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो में परमार छात्रा से अश्लील बातचीत कर रहा है।
छात्रा नहीं मानी तो कर दिया फेल
Kota Professor Obscene Demand पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि परमार परीक्षा में पास करवाने और अच्छे नंबर के बदले छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। अर्पित इस काम में उसकी मदद करता था। बुधवार को दादाबाड़ी पुलिस थाने में परमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने वाली छात्रा ने आरोप लगाया कि वो बीटेक अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रही है। परमार ने उस पर कई बार दबाव बनाया। छात्रा ने मना किया तो उसे फेल कर दिया गया।
पुलिस कर रही है जांच
Kota Professor Obscene Demand प्रोफेसर गिरीश परमार मूलरूप से श्रीगंगानगर का रहने वाला है। वर्तमान में वो कोटा के बसंत विहार इलाके में रहा है। पुलिस थाना अधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि छात्राओं के बयान लिए गए हैं। पूर्व में मिली शिकायतों की भी जांच की जा रही है। परमार के खिलाफ पहले भी कुछ शिकायतें मिली थी।