हवस की भूख मिटाने के लिए महिला ने 17 साल के लड़के को 260 दिनों तक बनाया बंधक, करवाती थी ऐसा काम

1 min read

जशपुर: Hostage Minor for have Sex छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस ने नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर रेप करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीया महिला ने बलपूर्वक 17 वर्षीय किशोर का अपहरण किया और उसे मध्य प्रदेश के एक ईंट भट्ठे में लेकर चली गई। महिला ने किशोर को 260 दिनों तक बंधक बनाए रखा और उससे दुष्कर्म करती रही। किशोर घर जाने को कहता तब महिला उसे डरा देती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोर को परिजनों के हवाले किया गया है।

Read More: Stadium Blast: क्रिकेट लीग के दौरान इस स्टेडियम में आत्मघाती विस्फोट, देखें वीडियो

Hostage Minor for have Sex

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र के निवासी 45 वर्षीय पिता ने अपने 17 वर्षीय बेटे के लापता होने की रिपोर्ट 8 नवंबर 2021 को दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस की विवेचना जारी थी, तभी 27 जुलाई को पिता अपने किशोर बेटे को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसे एक महिला दबाव डालकर और बहला फूसलाकर मध्य प्रदेश के एक ईंट भट्ठा में लेकर गई और उसने वहां बंधक बना लिया। इस दौरान महिला उसके साथ लगातार दुष्कर्म करती रही।

आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल दाखिल

जशपुर एसपी डी. रविशंकर ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध नाबालिग लड़के को भगा ले जाने तथा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि हो जाने पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से नाबालिग लड़के को छुड़ा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी महिला ने पूछताछ में सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है। पत्थलगांव पुलिस ने धारा 363, 365, 370(क)(1), 370(4) और 5,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज दर्ज किया है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Read More: ब्रालेस हुई आश्रम की पम्मी पहलवान, देखकर बाबा निराला का घूम जाएगा माथा, खुद को नहीं कर पाएंगे कंट्रोल

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours