लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जानें क्या है अपडेट

1 min read

Lal Krishna Advani भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिलहाल एम्स के जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

कैसी है Lal Krishna Advani की तबीयत?

Lal Krishna Advani लाल कृष्ण आडवाणी के परिवार ने उनकी हालत को लेकर अपडेट जारी किया है। आडवाणी के परिवार ने बताया है कि फिलहाल आडवाणी जी की तबियत ठीक है। फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आपको बता दें कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष  लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हो चुके हैं।

https://chhattisgarhtoday.co.in/इसी साल मिला था भारत रत्न

Lal Krishna Advani आडवाणी को इसी साल भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours