Leopard Attacked Woman : जब पॉश कॉलोनी में तेंदुए ने महिला पर किया जानलेवा हमला, बुजुर्ग ने ऐसे बचाई जान-Video

1 min read

मुंबई,महाराष्ट्रः- मुंबई के गोरेगांव में तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हालांकि अच्छी बात यह है कि उनकी जान बच गई। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन जख्मी होने से पहले महिला ने जबर्दस्त बहादुरी दिखाई और अपने हाथ की लाठी से तेंदुए के मुंह पर पलटवार कर के भगाया।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव स्थित रिहायशी आरे कॉलोनी के सीईओ कार्यालय के बाहर बुधवार को करीब आठ बजे हुई। 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर हाथ में सहारे की लाठी लेकर बरामदे में बैठी थी कि एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने तत्परता दिखाते हुए बिलकुल फुर्ती से हाथ की लाठी तेंदुए के मुंह पर दे मारा। तेंदुआ इस हमले से तुरंत हडबड़ा कर भाग गया।

इसके बाद वहां आस-पास के लोग भाग कर आ गए। फिर महिला ने उनसे पूरी घटना बताई। फिलहाल महिला भी जख्मी हो गई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।आपको बता दें कि गोरेगांव में पिछले 15 दिनों में तेंदुए के हमले का यह छठा मामला है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours