Leopard in Cage : आखिरकार पकड़ा गया तेंदुआ, 5 महीने में 3 बच्चों का किया था शिकार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस..

1 min read

धमतरी, छत्तीसगढ़। नगरी-सिहावा इलाके में दहशत फैला रहा आदमखोर मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के कब्जे में आ गया है। तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। इसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते वन विभाग ने उसे तत्काल ही घने जंगल में छोड़ने के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कि सिहावा- नगरी इलाके में इन दिनों तेंदुआ का जबरदस्त आतंक छाया हुआ है, जिससे लोगों में काफी दहशत है। पिछले 5 महीने में जिले के सिहावा क्षेत्र में तेंदुआ 3 बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए को पकड़ने वन विभाग ने 5 पिंजरे  लगाए थे। सिहावा मंदिर के पास तेंदुए को कैद किया गया है।

वहीं मामले में SDO हरीश पांडे ने बताया कि एक तेंदुआ पकड़ा गया है। इसे दूर टाइगर रिजर्व उदंती अभ्यारण के अरसी कन्हार जंगल के कक्ष क्रमांक 224 में छोड़ा गया है। यहां काफी घना जंगल है और आबादी भी कम है। तेंदुए के लिए पर्याप्त शाकाहारी पशु भोजन के लिए उपलब्ध है। तेंदुआ करीब डेढ़ से 2 वर्ष का नर था। इसे सिहावा थाना में लाया गया था, जहां पर देखने भीड़ उमड़ गई थी। इस वजह से जल्द से जल्द इसे छोड़ा गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours