LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान शहीद

0 min read

जम्मू
के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना लगातार रिहाइशी इलाकों में भारी गोलाबारी कर रही है। पाकिस्तान ने पुंछ के केरनी सेक्टर में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक भारी गोलाबारी की है। इस गोलाबारी का भारतीय सेना के जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय इलाके में हुई गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ है, जबकि तीन अन्य जवान घायल हैं।

पाकिस्तानी सेना के जवानों ने शनिवार देर रात से ही एलओसी से सटे केरनी सेक्टर में भारी गोलाबारी की है। पाकिस्तान की इस गोलाबारी के बाद भारतीय सेना लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एलओसी से सटे तमाम हिस्सों में रिहाइशी इलाकों पर मॉर्टार के जरिए फायरिंग की जा रही है।

तीन जवान घायल, एलओसी पर अलर्ट
नियंत्रण रेखा पर हो रही गोलाबारी के बीच भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ है। इसके अलावा तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं। नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थितियों को देखते हुए सेना ने सीमांत गांवों के तमाम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। इसके अलावा एलओसी पर किसी अप्रिय स्थितियों या घुसपैठ होने की आशंका में जवानों को पूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours