Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा प्रत्याशी ने की खुदकुशी की कोशिश, बोले- दबंगों ने जूते से मारा

1 min read

Lok Sabha Election 2024 :  लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की आगरा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी पर रविवार सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला तब हुआ जब वे अपने घर में मौजूद थे। इस दौरान उनके सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया। इसमें वह घायल हो गया। मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद प्रत्याशी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को थाने लाई और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार प्रत्याशी पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। थाने से घर लौटने के बाद प्रत्याशी ने जान देने की कोशिश की।

Lok Sabha Election 2024 : आगरा सुरक्षित सीट से महेंद्र सिंह पुत्र देवीराम ने लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन किया था। वे आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वे सुबह अपने घर में चुनाव संबंधी कार्याें में व्यस्त थे इस दौरान पड़ोस में रहने वाले सनी और उसका भाई रवि आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। महेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले लोग उन्हें चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं।

पैसे के लेनदेने का मामला- थाना प्रभारी

मामले में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्याशी थाने आया था। मगर उसने मामले में शिकायत वापस ले लीं उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसे का लेनदेन को लेकर कुछ विवाद था जिसे बाद में सुलझा लिया गया। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। वहीं प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने बताया कि सनी और उसके परिवार की वजह से वे मानसिक तनाव से जुझ रहे हैं। जब से उन्होंने नामांकन दाखिल किया है तभी से वे मेरे बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024 :

Lok Sabha Election 2024 : जानकारी के अनुसार थाने में समझौते के बाद प्रत्याशी घर लौट आया था। इस दौरान घर लौटते समय उसने पंखे से लटककर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। शोर सुनने के बाद आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours