इस महीने 265 रुपए बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, दिवाली से पहले बड़ा झटका

1 min read

LPG Gas price hike 265 Rs नई दिल्ली। दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। आज जारी हुए नए रेट में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 265 रुपए की भारी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राहत की खबर यह है कि यह दाम कमर्शियल सिलेंडर में हुआ है। घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Gas price hike 265 Rs दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में आज से कमर्शियाल सिलेंडर की कीमत 2000 रुपए के पार पहुंच गया है। इधर मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपए हो गया है। इसके अलावा कोलकाता में इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

घरेलू सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि 6 अक्टूबर को इनके दाम में बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद अभी दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours