नई दिल्ली: LPG Price 1 Sep 2022: एलपीजी सिलेंडर आज से 100 रुपये तक सस्ता हो गया है। इस महीने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते हुए थे। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 सितंबर को एलपीजी के नए रेट जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता मिलेगा। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है।
LPG Price 1 Sep 2022 बता दें यह बदलाव केवल कामर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
LPG Price 1 Sep 2022 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
- लेह 1299
- आईजोल 1205
- श्रीनगर 1169
- पटना 1142.5
- कन्या कुमारी 1137
- अंडमान 1129
- रांची 1110.5
- शिमला 1097.5
- डिब्रूगढ़ 1095
- लखनऊ 1090.5
- उदयपुर 1084.5
- इंदौर 1081
- कोलकाता 1079
- देहरादून 1072
- चेन्नई 1068.5
- आगरा 1065.5
- चंडीगढ़ 1062.5
- विशाखापट्टनम 1061
- अहमदाबाद 1060
- भोपाल 1058.5
- जयपुर 1056.5
- बेंगलुरू 1055.5
- दिल्ली 1053
- मुंबई 1052.5